जनपद के समस्त थानों पर आयोजित किया गया “थाना समाधान दिवस”-

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ द्वारा थाना सदर कोतवाली, थाना सिविल लाइन पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं- जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश।

बदायूँ । जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया जिसमे आज थाना सदर कोतवाली व थाना सिविल लाइन पर श्री मनोज कुमार, जिलाधिकारी बदायूँ, व डॉ0ओपी सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाने पर शिकायत लेकर मौजूद फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया । साथ ही निर्देशित किया गया कि ज़मीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके । इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानों पर समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना गया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!