सोशल मीडिया के युग में भी जनता से सीधे जुड़ रहें हैं लवली-वेद प्रकाश सभी के सुख-दुख में अंग्रिम पंक्ति में आमद दर्ज कराते नजर आ रही हैं जनपद की युवा जोड़ी
अब्दुल मुईद
बाराबंकी। आज के सोशल मीडिया के युग में जहां राजनीति व समाजसेवा सिर्फ व्हाट्सअप-फेसबुक तक की सीमित नजर आती हैं वही जनता के बीच में वेद-लवली की युवा जोड़ी पहुंचकर तेजी से लोकप्रियता हासिल कर रही है। अपने कठिन परिश्रम से तेजतर्रार नेता के साथ-साथ समाजसेवा की अग्रिम पंक्ति में पहुंच गई है यह जोड़ी। मालूम हो कि 2024 के चुनाव से काफी पहले ही अपनी पारिवारिक राजनैतिक पृष्ठभूमि को डगर-डगर पहुंचाकर लोगों से घुल-मिलकर लोकसभा क्षेत्र 53 से समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशी बनकर जनपद में चहुँओर विकास का वादा भी करती नजर आ रही युवा जोड़ी। वही लवली-वेद प्रकाश रावत के धुआंधार जनसंपर्क अभियान से विपक्षी दलों में खलबली मच गई है। अन्य पार्टियों के प्रत्याशी जहां अपने-अपने ए0सी0 कमरों में कैद नजर आ रहे हैं वही समाजवादी पार्टी की भावी प्रत्याशी लवली रावत अपने पति वेद प्रकाश रावत के साथ गांव-गांव जाकर अपनी मौजूदगी आम आदमी तक दर्ज कराती हुई नजर आ रही हैं। पूर्व सांसद, मंत्री स्वर्गीय कमला प्रसाद रावत एवं पूर्व विधायक सिद्धौर धर्मी रावत की पुत्रवधु श्रीमती लवली रावत व पुत्र वेद प्रकाश अपने माता-पिता के पदचिन्हों पर चलकर समाज सेवा करते हुए नजर आ रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 53, लोकसभा क्षेत्र बाराबंकी से समाजवादी पार्टी की संभावित प्रत्याशी लवली रावत ने लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जनसंपर्क की गति तेज कर दी। स्वर्गीय कमला प्रसाद रावत जब बाराबंकी से सांसद थे तो उस समय बाराबंकी जिले में कई विकास कार्यों की सौगात जनता को बिना भेदभाव के प्रदान किया था। स्वर्गीय रावत सभी धर्म व वर्ग को साथ लेकर चलने वाले एक महान नेता के रूप में आज भी जनता के दिलों में राज करते हैं। उन्होंने अपना जीवन बहुत ही साधारण रूप से जनता के बीच घुलमिलकर बिताया। लवली रावत और वेद प्रकाश रावत के कार्य व व्यवहार में अपने माता-पिता की राजनैतिक पृष्ठभूमि नजर आती है। स्व0 कमला प्रसाद सभी का आदर सम्मान करते थे, जिनकी छवि आज भी लोगों के दिलों दिमाग में घूमा करती है, लवली रावत एवं वेद प्रकाश रावत लगातार जनता में पहुंचकर लोगों के सुख-दुख में शामिल हो रहे हैं यहां तक जनपद स्तर पर होने वाले सभी कार्यक्रमों में अग्रिम पंक्ति में नजर आते हैं इस तरह श्री रावत का काफिला लगातार बढ़ता जा रहा है और आने वाले चुनाव में निर्णायक भूमिका में नजर आएंगे। जनपद में समाजवादी पार्टी की तरफ से अभी तक कोई अन्य प्रत्याशी चुनावी मैदान में नजर नहीं आया है जिस कारण श्रीमती रावत को टिकट दिये जाने की चर्चा राजनैतिक गलियारों में तेजी से सुनाई दे रही है।

