सीएम योगी ने आवास पर लगाया जनता दरबार,सुनीं लोगों की समस्याएं
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण हमारी प्राथमिकता है। सीएम ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के हर हाल में सुनवाई व निस्तारण के निर्देश दिए। रविवार को अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आमजन से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं। जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 100 से अधिक फरियादियों की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री ने एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने हर किसी को आश्वस्त किया कि सबकी समस्या का निस्तारण कराना उनकी प्रतिबद्धता है। प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ मुख्यमंत्री ने आमजन को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान किया जाएगा। जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भी भरोसा दिलाया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी।बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

