उघैती पुलिस द्वारा 04 मोटर साइकिल बरामद, व अन्तर्जनपदीय शातिर वाहन चोर गैंग के एक सदस्य को किया गिरफ्तार।

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा ओ पी सिंह के निर्देशन में,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूँ के तथा क्षेत्राधिकारी बिल्सी के नेतृत्व में अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत थाना उघैती पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 27-08-2023 को अभियुक्तगण प्रताप पुत्र बच्चु सिंह निवासी ग्राम भगतपुर थाना सहसवान जिला बदायूँ के गिरफ्तार किया गया तथा एक अभियुक्त 1- मुनेश उर्फ मुनीश पुत्र हप्पू नि0 ग्राम कोठा थाना उघैती जिला बदायूँ अन्धेरे का फायदा उठाकर भाग गया । गिरफ्तार अभियुक्त से कडाई से पूछताछ करने पर उसने पलिया तिराहे पर पुरानी बिल्डिंग खण्डर की बनी दीवार की आड़ से पूर्व मे चोरी की गयी 03 अदद मोटरसाइकिल बरामद की गई । बरामदा 04 मोटर साईकिलों के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो बताया कि हम लोगो द्वारा मोटरसाइकिल को जनपद में अलग-अलग स्थानों व अन्य जनपदों से चोरी कर उनकी नम्बर प्लेट को बदल बदल कर उन पर फर्जी नम्बर डालकर भोले भाले लोगो के साथ धोखाधड़ी करके औने पौने दामों पर बेच देते है जिससे हमें अच्छा खासा मुनाफा हो जाता है और हम लोग आपस में बराबर-बराबर बांट लेते है और अपने शौंक पुरे करते है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1- प्रताप पुत्र बच्चु सिंह निवासी ग्राम भगतपुर थाना सहसवान

*एसएम न्युज 24 टाइम्स, बदायूं*

Don`t copy text!