मसौली बाराबंकी। सार्वजनिक रास्ते को अवरुद्ध कर मकान बना रहे दबंगों ने विरोध कर रहे एक युवक एव उसके दस वर्षीय पुत्र को लाठी डंडो से पीट कर घायल कर दिया। वही दबंगों ने हथगोला फेंक कर दहशत फैलाने की कोशिश की। मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर मामला दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के ग्राम मलौली निवासी दबंग मुन्नू यादव पुत्र मोल्हे गांव के सार्वजनिक रास्ते पर जबरन 6 माह पूर्व मकान बनाने की कोशिश कर रहे है जिसके विरोध पर पहुँची पुलिस एव राजस्व टीम ने अतिक्रमण हटवाकर सार्वजनिक रास्ते को अवरुद्ध न करने का निर्देश दिया था। परन्तु मुन्नू यादव दबंगाई के बल पर आये दिन रास्ते को बन्द करने की कोशिश करते रहे। वुधवार की सुबह मुन्नू यादव मिट्टी डालकर पुनः रास्ते पर कब्जा कर रहे थे। जिस पर पड़ोसी उमेशचन्द्र पाल पुत्र कमला प्रसाद ने डायल 112 पर सूचना दी मौके पर पहुँची पीआरवी पुलिस ने मुन्नू यादव को रास्ते पर पड़ी मिट्टी हटाने के निर्देश दिये पुलिस के जाने के बाद दबंग मुन्नू यादव के पुत्र रामू ने 10 वर्षीय सोम पुत्र इंद्रजीत की गर्दन पकड़कर घर में खींच कर मारने पीटने लगा शोर मचाने पर दौड़े उमेश चन्द्र पाल को दबंग मुन्नू व उसके पुत्र राजेन्द्र, रामू, श्यामू व रामबाबू ने लाठी डंडो से पीट कर घायल कर दिया। इसी बीच मुन्नू यादव के परिवार के ही सोहनलाल पुत्र ननकऊ व रमेश पुत्र मोल्हे ने हथगोला फेंक कर दहशत फैलाने की कोशिश की। सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी बड़ागाँव में मेडिकल परीक्षण कराकर मामला दर्ज कर लिया है।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

