मुख्यमंत्री के आदेश पर दो माह बाद पुलिस ने किया हत्या का मुकदमा दर्ज।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान बदायूं 9719216984

सहसवान। मुख्यमंत्री के आदेश पर दो माह बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है  पीड़ित महिला रामप्यारी पत्नी चोखेलाल निवासी मोहल्ला शहबाजपुर ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई थी कि उसका पुत्र भगवान दास आयु लगभग 42 वर्ष 24 जून को सुबह लगभग 10 बजे घर से खेत पर गया था। शाम तक वापस नहीं लौटा तब आसपास और रिश्तेदारी में तलाश किया मगर उसका कोई पता नहीं चला पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी मगर पुलिस ने चार दिन बाद 28 जून को गुमशुदगी दर्ज कर ली और पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल नहीं की जिस कारण पुलिस की लापरवाही से भगवान दास की जान चली गई थी। 1 जुलाई को उसकी लाश जंगल में 8 दिन बाद सडी गली अवस्था में पेड़ से लटकी मिली थी लाश के दोनों घुटने जमीन पर टिके हुए थे। हत्यारों ने उसके पुत्र की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए लाश को रस्सी से बांधकर पेड़ से लटका दिया था। लाश के पास से उसका मोबाइल गायब था। पीड़िता दो माह तक पुलिस के चक्कर काटती रही मगर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस कहती रही की डीएनए की रिपोर्ट आने दो उसके बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पीड़िता रामप्यारी ने 21 अगस्त को मुख्यमंत्री दरबार में अपने पुत्र की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारों का पता लगाकर सजा दिलाने के लिए न्याय की गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दो माह बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया और पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान बदायूं 9719216984

Don`t copy text!