“विधायक बृजेश यादव व नगर अध्यक्ष शादाब अंसारी का कार्यकर्ताओं में फूल मालाओं से स्वागत किया”

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

नवनियुक्त सपा नगर अध्यक्ष” शादाब अंसारी के आवास पर विधायक बृजेश यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की”

सहसवान। नवनियुक्त सपा नगर अध्यक्ष शादाब अंसारी के आवास पर विधायक बृजेश यादव व नवनियुक्त नगर अध्यक्ष शादाब अंसारी का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया वहीं आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सपा विधायक बृजेश यादव ने अभी से रणनीति बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। बता दें समाजवादी पार्टी ने शादाब अंसारी के लिए नगर अध्यक्ष के रूप में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। तो वहीं शादाब अंसारी ने भी पूरी ईमानदारी निष्ठा और लग्न के साथ पार्टी के हित में कार्य करना शुरू कर दिया है। बता दें विधायक बृजेश यादव ने कहा समाजवादी पार्टी हर गरीब मजलूम असहाय पिछड़े व महिलाओं की पार्टी है। समाजवादी पार्टी में हर वर्ग के व्यक्तियों को सम्मान दिया जाता है। भाजपा सरकार में सिर्फ नफरत की बात की जाती है। और समाजवादी लोग भाईचारा और एकता की बात करते हैं। और भाजपा में मुंह देखकर लोगों को सम्मान दिया जाता है। वही उन्होंने कहा आज के वक्त में भाजपा सरकार में कमरतोड़ महंगाई हो गई है। जिससे पूरे देश व प्रदेश में लोगों में त्राहि त्राहि मची हुई है जिसमें गरीबों का जीना दुश्वार हो गया है। हमारी सरकार में इतनी महंगाई कभी नहीं रही वहीं सपा विधायक ने कहा आज नगर की कमान युवा नेता शादाब अंसारी के लिए सौंप दी गई है।


अगर किसी भी वजह से मुझसे संपर्क ना हो सके तो सीधे-सीधे नगर अध्यक्ष को अपनी समस्या बता देना किसी भी हाल में गरीब जनता का शोषण नहीं होने दूंगा बता दें शादाब अंसारी इस समय नवादा मोहल्ले से मौजूदा सभासद भी हैं। शादाब अंसारी ने कहा मैंने हमेशा से गरीबों की मदद की है। और आगे भी करता रहूंगा यही मेरा लक्ष्य है। इसी दौरान सभासद शादाब अंसारी के साथ उनके सैकड़ो समर्थक मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!