देश के विकास के लिए बच्चों का विकास बहुत जरूरी

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। बच्चे अपने देश का भविष्य होते हैं। किसी भी देश के विकास के लिए बच्चों का विकास बहुत जरूरी है। ऐसे में समाज और देश की जिम्मेदारी है कि बच्चों को रहने योग्य बेहतर माहौल और अच्छी शिक्षा दी जाए। इन्हीं भावी प्रतिभाओं के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए सरकार तमाम तरह की योजनाएँ संचालित कर रही है। उक्त बाते मंगलवार को कम्पॉजिट विद्यालय चिलौकी मे यूनिसेफ के तत्वाधान मे आयोजित बाल सभा का उद्घाटन करते हुए ग्राम प्रधान सोमनाथ राजपूत ने कही उन्होंने कहा कि बाल सभा शुरू करने की सरकार की सोच ये है कि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। इससे बच्चे रचनात्मक और सृजनात्मक होते हैं। कोई भी नई चीज आसानी से सीखने का बच्चों में कौशल होता है। सृजनात्मक शक्ति का विकास, संप्रेषण क्षमता एवं सहभागिता का विकास, समूह में पारस्परिक सीखने का विकास, शारीरिक विकास, दबावमुक्त, आनंददायी सीखने का वातावरण, मूल्यों का विकास आदि उद्देश्य को लेकर स्कूल स्तर पर अवसर देकर बच्चों को होनहार बनाया जा सकेगा।

ग्राम पंचायत मे बाल सभा गठन के क्रम मे शासन द्वारा निर्धारित पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी का बोध कराते हुए अपने अपने विषय को ध्यान मे रखते हुए समस्याओं की पहचान एवं निदान पैरवी पर अनवरत बने रहने की बात बाल सभा अध्यक्ष द्वारा तय कराया गया! बढ़ते क्रम मे खेल दिवस के अवसर पर बालक बालिकाओं द्वारा रूचि के अनुसार बालिकाओं द्वारा खो खो,100 मीटर दौड़, एवं बालक द्वारा कबड्डी लम्बी खुद 100 मीटर दौड़ कराई गयी दौड़ मे विजेताओं को ग्राम पंचायत अध्यक्ष एवं टीम द्वारा कॉपी, पेन, पेन्सिल देकर पुरस्कृत किया गया पुरस्कार पाकर बच्चो के चेहरे पर मुस्कान देखा गया! इस दौरान प्रधानाध्यापक नरेंद्र कुमार, शालिनी वर्मा, सुमन वर्मा, प्रमिला गुप्ता, संगीता वर्मा, दीक्षा श्रीवास्तव, रामहेत सहित ग्राम सभा के पंचायत सदस्यों आंगनवाड़ी, आशा, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, कोटेदार, पंचायत के संभ्रान्ति व्यक्ति सहित सैकड़ो बालक बालिकाएं उपस्थिति रही ।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!