पुलिस ने बकरी चोरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो बकरिया बरामद की
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। सफदरगंज पुलिस ने बकरी चोरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो बकरिया बरामद की है। बकरी चोर गावों मे घर के बाहर बंधी बकरियों को रात्रि के अंधेरे मे चोरी कर बेचते थे।
प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार वर्मा के निर्देशन मे वरिष्ठ उपनिरीक्षक अशोक कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक संजीव कुमार आरक्षी आलोक कुमार तिवारी व आशीष सिंह सफदरगंज चौराहे पर खड़े थे तभी बकरी लेकर निकले दो युवकों की हरकतों को देखकर पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला दोनो युवक जनपद रायबरेली बछरावां के ग्राम बल्दीखेडा सरौरा विकास कुमार रावत पुत्र चन्द्र प्रकाश . प्रवेश पुत्र श्रीराम को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो बकरिया बरामद की । पूछताछ मे चोरो ने गत 3 अगस्त को ग्राम अम्बोर निवासी दीपचंद पुत्र कल्लू के घर से 6 बकरी एव ग्राम प्यारेपुर सरैया निवासी राम कुमार पुत्र सुकाई के घर से 4 बकरी चोरी करने की बात स्वीकार ली। बरामद बकरियों को इंद्रपाल की पत्नी कुसमा देवी ने पहचान कर ली पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया है ।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

