दलित युवतियों से छेड़छाड़ देर रात्रि पुलिस ने कराया समझौता।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। राखी का त्यौहार मनाकर देर रात्रि भाई के साथ घर लौट रही तीन दलित युवतियों के साथ मनचलो ने अश्लीलता की और अभद्र टिप्पणी की विरोध करने पर मनचलो ने जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए गाली गलौच शुरू कर दी बामुश्किल वहाँ मौजूद लोगों ने दबंग मनचलो के चंगुल से बचाया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी मनचले मुहल्ला नसरुल्लागंज के बताए जा रहे है तहरीर मिलते ही पुलिस ने मनचलो के पिता सहित तीन लोगों को पकड़कर कोतवाली ले आयी। उधर पीड़ित पक्ष के लोग भी कोतवाली पहुँच गए पुलिस ने मध्यस्थता की भूमिका निभाते हुए मामला रफा दफा करवाने में लग गयी उधर सूचना मिलते ही मनचलो के पक्ष में नगर के राजैनतिक लोग भी कोतवाली पहुँच गए पीड़ित पक्ष मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर करने लगे मगर राजैनतिक हस्तक्षेप और पुलिस का सहयोग मिलने के चलते पीड़ित पक्ष को समझाया और मामला रफा दफा करवा दिया। जिसकी नगर में व्यापक चर्चा है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

