जल जीवन मिशन योजना को आए 131 पाइप चोरी ठेकेदार ने दर्ज कराया अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पाइप लाइन बिछाने के लिए ठेकेदार द्वारा लाए गए 202 पाइपों में से 131 पाइप चोरी हो गए घटना की रिपोर्ट ठेकेदार मोहम्मद ताहिर पुत्र सिफतुल्ला निवासी ग्राम बुझवा थाना हरियाव जनपद हरदोई ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी तहरीर में मोहम्मद ताहिर पुत्र सिफतुल्ला निवासी ग्राम बुझवा थाना हरियाव जनपद हरदोई ने बताया है की वह सरकार की योजना जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइप लाइन बिछाने का कार्य करवा रहा है। इसके लिए वह 202 पाइप जिनका मार्का डीआइ बाला जी इंडस्ट्रीज है रंग काला है जो सैफुल्लागंज में पाइप लाइन बिछाने के लिए ले गए थे। पाइप डार्लिंग रोड पर सैफुल्लागंज मार्ग पर कब्रिस्तान के पास पड़े थे। जहां से 131 पाइप चोर चोरी करके ले गए ठेकेदार ने अज्ञात चोरों के लिए मुकदमा दर्ज कराया है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!