खेत में छुट्टा पशुओं को खदेड़ने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक को उतारा मौंत के घाट

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं।उघैती थाना क्षेत्र में गांव स्वरूपपुर निवासी 35 वर्षीय युवक वीरेश की हत्या कर दी गई। वह बृहस्पतिवार रात खेत पर गया था। खेत में छुट्टा पशुओं को दूसरे के खेत में खदेड़ने पर खेत मालिक ने पीट-पीटकर उसे मार डाला। हमले में मुकेश नाम का युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।  बृहस्पतिवार रात वीरेश और मुकेश कुमार अपने खेतों की रखवाली कर रहे थे। उसी दौरान गांव के ऋषिपाल आदि ने छुट्टा पशुओं को दौड़ाकर वीरेश के खेत में कर दिया। बाद में वीरेश ने पशुओं को दौड़ाकर ऋषिपाल के खेत में कर दिया, जिससे दोनों के बीच गालीगलौज हो गई।
ऋषिपाल ने अपने बेटे सतेंद्र, रोहताश और अजीत को बुला लिया। उन्होंने वीरेश और मुकेश पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। दोनों को बेरहमी से पीटा। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार वाले उन्हें रात में ही बिल्सी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां वीरेश को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों की ओर से आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। उधर, घटना में मुकेश कुमार गंभीर घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक युवक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!