अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से बाईक सवार की इलाज के दौरान मौत

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। बीती रात्रि हाइवे पर स्थित बिन्दौरा चौराहे के निकट अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से बाईक सवार की जिला अस्पताल मे इलाज के दौरान मौत हो गयी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उन्नाव जनपद के शुक्लागंज के गंगाघाट निवासी 30 वर्षीय दुर्गेश पाण्डेय पुत्र रमेश चन्द्र गोण्डा से अपने घर के लिए बाईक से जा रहा था हाईवे पर बिन्दौरा चौराहे के करीब रात्रि करीब 11 बजे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दुर्गेश पाण्डेय बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने हाईवे ऐम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा जहां चिकित्साओ ने मृतक घोषित कर दिया।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!