हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।रक्षाबंधन
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। क्षेत्र में भाई बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्रेम भरा धागा बांध कर पर्व के पवित्र रस्म को निभाया। वहीं भाइयों ने अपनी बहनों को ढेरों उपहार दिए और उनकी रक्षा का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के संबंधों की पवित्रता का प्रतीक माना जाता है।उल्लेखनीय हो हिंदू मुस्लिम को एकसूत्र मे बाँधने वाले रक्षाबंधन त्योहार के मौके पर बहने अपने भाई की आरती उतार कर राखी बांधती हैं। इसी राखी के महत्व को समझते हुए भाई भी बहन की रक्षा का शपथ लेता है। साथ ही बहन को उपहार भी देता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर्व पर हर तरफ उत्साह नजर आया।
( देर रात तक रही बाजारों में रौनक )
रक्षाबंधन पर्व पर बुधवार की देर रात तक बाजारों में रौनक बनी रही। कस्बा जैदपुर, रसौली, उधौली, दादरा ,सफदरगंज, सैदनपुर , मसौली, बांसा, बड़ागांव, त्रिलोकपुर, सहाबपुर, रामपुर सहादतगंज सहित ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों में देर रात तक दुकानें खुली रहीं। राखी व मिठाई की दुकानों पर अधिक भीड़ रही। सुंदर व आकर्षक ढंग से सजी राखी की दुकानों पर बहनें अपनी अपनी पसन्द की राखी की खरीदारी करती रहीं। बहुत सारी बहनों ने रात में तो कुछ ने गुरुवार की सुबह भाईयों की कलाई पर राखी बांधी। भाइयों ने बहनों को गिफ्ट भेंट करते हुए उनकी रक्षा हेतु संकल्प लिया। कस्बे से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रक्षाबंधन पर्व का उत्साह बना रहा। पर्व के दृष्टिगत सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। चौराहों एवं बाजारों में पुलिस मुस्तैद दिखी।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

