4 वर्षीय बालक की घर के सामने तालाब मे डूब कर मृत्यु……

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवाबपुर मजरे कोडरी मे एक 4 वर्षीय अबोध बालक की घर के सामने स्थित तालाब मे डूब कर मृत्यु हो गयी। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक अवधेश त्रिपाठी ने परिजनों की सहमति पर पंचायतनामा कराकर अंतिम संस्कार करा दिया। नवाबपुर कोडरी निवासी दीपू चौहान का परिवार गुरुवार को रक्षाबंधन के दिन सभी लोग मशगूल थे इसी बीच 4 वर्षीय पुत्र अभिजीत घर के सामने ही स्थित तालाब मे गिर गया तालाब से निकल न पाने के कारण अबोध की डुबकर मौत हो गयी। देर शाम् अभिजीत की तलाश मे जुटे परिजनों ने तालाब मे पड़े शव को देखकर दंग रह गये। त्याौहार के दिन हुई घटना के बाद पूरे गांव मे कोहराम मच गया सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक अवधेश त्रिपाठी ने परिजनों की सहमति से पंचायतनामा भरकर शव को परिजनों को शौप दिया जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है ।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!