चेकिंग के दौरान मसौली पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी की दो बाईके बरामदे की
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। चेकिंग के दौरान मसौली पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी की दो बाईके बरामदे की है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है । पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी के संयोजन मे चौकी प्रभारी त्रिलोकपुर रणजीत यादव, उपनिरीक्षक नरेंद्र द्विवेदी, हेड कांस्टेबल प्रशांत त्रिपाठी, शिवकांत, आकाश मौर्य, अंकुर शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे ग्राम हबीबपुर के निकट वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी त्रिलोकपुर की ओर से जा रहे बाईक सवार को रोकने की कोशिश की तो बाइक सवार तेज रफ्तार मे भाग निकला पुलिस ने पीछा किया तो गांव मे ही पंकज मिश्रा के घर के सामने पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया पुलिस की पकड़ मे आया युवक रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अशोकपुर थाल निवासी अनुज कुमार यादव पुत्र मुरलीधर यादव है जिसके कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल नम्बर यूपी 32 एलसी 7432 लखनऊ तहसील के पास से चोरी की थी अभियुक्त ने बताया कि मोटर साइकिल नम्बर यूपी 41 यू 9398 को 16 अगस्त को यूनियन बैंक शहाबपुर के सामने से चोरी किया था जिसे बेचने के लिए बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर गया था पुलिस को देखकर बाईक को छोड़कर भाग गया था । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है ।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

