बदायूँ में दो समुदायों में जमकर हुई मारपीट,लाठी डंडे व पथराव की चपेट में आकर दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग हुए घायल।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। मूवी देखने जा रहे कुछ युवकों पर दूसरे समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियो भी सामने आया है। मारपीट में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। इनमें एक की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण पुलिस ने मुस्लिम पक्ष के नौ तो हिंदू पक्ष के सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।घटना 31 अगस्त की रात की है। लेकिन मारपीट का वीडियो शनिवार को सामने आया है। इसमें दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चल रहे हैं।पथराव किया जा रहा है। सदर कोतवाली इलाके के मोहल्ला ब्राह्मपुर के एक समुदाय के कुछ लोग गदर मूवी देखकर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी किसी बात को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हाे गई। लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें कई लोग घायल हो गए। हालांकि थाने में दी गई तहरीर में एक पक्ष ने इस मामले को कांवड़यात्रा से जोड़ा है, तो दूसरे पक्ष ने साइकिल टच होने को लेकर हुई कहासुनी के तूल पकड़ने की बात कही है। वहीं एक घायल ने मूवी देखने जाते वक्त हमले की बात कही है।

कई को आई चोट, एक की हालत गंभीर:-दो समुदायों के बीच हुई मारपीट और पथराव में एक पक्ष के सोहिल, चुन्नी बेगम व पप्पू तो दूसरे पक्ष के भोला, विशाल समेत चार लोगों को चोट आई है। इसमें भोला की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की जानकारी पर सदर कोतवाली व सिविल लाइंस थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। भोला की मां रामदेवी की ओर से शोएब, रिहान, राहत, बबलू, अमान, समीर, नसीर, शहनाज व आबिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के सोहिल की तहरीर पर भोला, विशाल, राजू, राजीव, मजले, भूरा, सुनील व अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है। सोहिल की ओर से दर्ज मुकदमे के मुताबिक उसका भाई रिहान मोहल्ले में ठेले पर चाट खा रहा था। तभी भूरा साइकिल से आया और साइकिल रिहान के लग गई। इस बात पर कहासुनी हो गई। जबकि कुछ देर बाद आरोपियों ने उसके परिवार पर लाठी-डंडों समेत तलवार व रॉड से हमला कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। इधर, रामदेवी ने दर्ज मुकदमे में बताया कि भोला व राकेश रक्षाबंधन पर राखी की दुकान बंद करके आ रहे थे। रास्ते में आरोपियों ने उन्हें घेरकर पीटना शुरू कर दिया। क्योंकि 27 अगस्त को इलाके के ही प्रजापति समाज के लोग कांवड़यात्रा करके लौट रहे थे तो आरोपियों ने धार्मिक टिप्पणी कर कांवड़यात्रा का विरोध किया था। उस वक्त शांति प्रिय लोगों ने सुलहा करवा दी थी। लेकिन आरोपियों ने रक्षाबंधन पर सौहार्द बिगाड़ने के लिए ऐसा किया। वहीं घायल हुए युवक संजीव ने बताया कि हम लोग मूवी देखने जा रहे थे। इस दौरान मुस्लिम लोगों ने उस पर हमला कर दिया। हमारे पक्ष के तीन लोग घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएचओ कोतवाली विजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा लिखा जा चुका है। इलाके में शांतिपूर्ण माहौल है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!