बिजली कटौती से लोगों परेशान…..
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। क्षेत्र में हो रही अनियमित बिजली कटौती से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में दिन की कटौती के अलावा रात को की जा रही अघोषित कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। कटौती को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों की नींद उड़ा दी है। लोगों को न तो दिन और न ही रात में बिजली मिल रही है जबकि पिछले वर्ष ऐसी समस्या नहीं थी वर्तमान समय मे कोई दिन या रात ऐसा नहीं बीत रहा जिस दिन ग्रामीण क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती नहीं की जा रही हो। बिजली कब आएगी और कब जाएगी जिसका कोई भी समय निर्धारित नही है। डिस्कॉम के रखरखाव के अभाव पुराने ढीले तारों, जगह-जगह पेड़ों झाड़ियों में अटकी पड़ी बिजली लाइनों से आए दिन फॉल्ट होने की समस्या चल रही है। भीषण गर्मी में 12-12 घंटे तक अघोषित बिजली कटौती होती है। कभी जीएसएस फॉल्ट तो कभी लाइन फॉल्ट के बाद लचर व्यवस्था के चलते काफी घंटों समय फॉल्ट तक नहीं मिलता है। ऐसे में बार-बार विद्युत कटौती से आमजन को भीषण गर्मी में एक पल जीना मुश्किल हो जाता है। बिजली कटौती से लघु व्यवसाय, वेल्डिंग दुकानदारों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। घरों में कूलर बंद हो जाने से वृद्ध लोगों के हाल में बेहाल हो जाते हैं। लोगों की शिकायत है कि बिजली कटौती होने पर कार्मिको का सियूजी फोन तक नहीं उठाते हैं।
( दो माह से लो वोल्टेज का दंश झेल रहा विद्यालय )
विकास खंड मसौली के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय नैनामऊ मे लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है जिससे बच्चो एव शिक्षकों को भीषण गर्मी मे भारी दिक्क़तो का सामना करना पड़ रहा हैं । प्रधानाध्यापक ने बताया कि समस्या के निदान के लिए एक्सइन से लेकर अधिकारियों तक गुहार लगा चुका हुँ लेकिन लो वोल्टेज की समस्या से छुटकारा नही मिला है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

