लोकसभा चुनाव समय से पहले होने की संभावना पर बसपा सुप्रिमो मायावती ने दिया बयान

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

बसपा सुप्रीमो मायावती ने लोकसभा चुनाव समय से पूर्व होने की संभावना व अपनी पार्टी की तैयारियों को लेकर कहा कि पार्टी जनाधार को बढ़ाने को लेकर राज्यवार बैठकें की जाती रहेंगी। सर्वसमाज में जनाधार को बढ़ाने की अनवरत प्रक्रिया के साथ ही उम्मीदवारों के चयन आदि को लेकर यूपी के बाद उत्तराखण्ड के छोटे-बड़े सभी पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हो गई। राजस्थान के प्रतापगढ़ में महिला के साथ अभद्र वअसभ्य व्यवहार की जितनी भी निन्दा की जाए वह कम है। सरकारें इनकी रोकथाम के लिए बसपा सरकार जैसी कठोर कार्रवाई क्यों नहीं कर पाती हैं, यह सोचने की बात। विभिन्न राज्यों में इस प्रकार की जघन्य घटनाओं का लगातार होना अति-शर्मनाक हैं।

Don`t copy text!