सपा का लक्ष्य है समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण को पहुंचाना।गौरव कुमार रावत
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। समाजवादी पार्टी की सरकार में विकास कार्यों का रिकॉर्ड टूटा था सपा का लक्ष्य है समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण को पहुंचाना। सपा सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों को अपना बताकर वाह वाही लूट रही है वर्तमान भाजपा सरकार।
उक्त विचार आज विधानसभा जैदपुर के अंतर्गत विकासखंड मसौली के ग्राम बांसा में अपनी विधायक निधि द्वारा निर्मित इंटरलॉकिंग रोड का उद्घाटन करने के पश्चात उपस्थित ग्रामीणों में विधायक गौरव कुमार रावत ने व्यक्त किये। श्री गौरव रावत ने आगे कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है सबसे ज्यादा परेशान किसान है क्योंकि किसानों की सरकार में कोई सुनने वाला नहीं है किसान को उसकी उपज का उचित मूल इस सरकार में नहीं मिल रहा है। पूरे उत्तर प्रदेश में नए विकास के कार्य बीजेपी सरकार द्वारा नहीं किए गए हैं पूर्व की सपा सरकार के किए गए विकास कार्यों को अपना बताकर उनका उद्घाटन करने में व्यस्त है भाजपा सरकार। आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के सभी प्रत्याशी भारी बहुमत से जीतेंगे और देश से भारतीय जनता पार्टी की सरकार का पतन होगा। इंडिया गठबंधन की मजबूती देख भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व परेशान और हताश है। देश की जनता ने अब मन बना लिया है देश में नई सरकार के गठन का क्योंकि देश की जनता अब इन जुमले बाजी वाले लोगों की बातों में आने वाली नहीं है।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से मसौली ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश यादव, इमाम गुलाम मुस्तफा अंसारी,मोहम्मद रिजवान संजय जिला उपाध्यक्ष, कामिल अली ,मोहम्मद एखलाक अंसारी, सूरजपाल रावत, नाजिम अली, लल्ला यादव, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद इफ्तिखार अंसारी, मुख्तार अंसारी, नासिर अली,मोहम्मद रफी, मोहम्मद अतीक अंसारी, मोहम्मद जहीर शाह, मोहम्मद रईस समेत आदि लोग उपस्थित रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

