तीन मंजिला मकान गिरने से दो की मौत कई अन्य लोगो की हालत गंभीर
चांद बाबू जैदपुर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 7398846065
बाराबंकी:कस्बा फतेहपुर में 1 तीन मंजिला मकान गिरने से दो की मौत पंद्रह लोग मलबे में दबे चल रहा इलाज
फतेहपुर बाराबंकी। सोमवार की सुबह लगभग तीन बजकर सत्रह मिनट पर थाना फतेहपुर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा फतेहपुर में 1 तीन मंजीला मकान गिर गया है जिसमें लगभग 15 लोग दब गये। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी सहित जनपद के विभिन्न थानों द्वारा मौके पर पहुंचकर गिरे हुए मकान के मलबे से रेस्क्यू कर अभी तक 12 लोगों को निकाल लिया गया है जिसमें 10 लोगों को उपचार हेतु जिला अस्पताल बाराबंकी भेजा गया जहां पर प्राथमिक उपचार के उपरान्त 08 लोगों को के0जी0एम0यू0 लखनऊ रेफर किया गया है एवं 02 लोगों की उपचार के दौरान जिला अस्पताल बाराबंकी में मृत्यु हो गयी है तथा 02 लोगों का उपचार सी0एच0सी फतेहपुर में चल रहा है जिनकी स्थिति सामान्य है । जिनका विवरण निम्नवत है –
मृतकों की सूची
रोशनी बानो पुत्री मो0 हासिम उम्र 22 वर्ष निवासी कस्बा फतेहपुर जनपद बाराबंकी।हकीमुद्दीन पुत्र इस्लामुद्दीन उम्र 28 वर्ष निवासी कस्बा फतेहपुर जनपद बाराबंकी। के0जी0एमयू0 लखनऊ में रेफर घायलों की सूचीमहक पुत्री मो0 हासिम उम्र 12 वर्ष निवासी कस्बा फतेहपुर जनपद बाराबंकी।शकीला पत्नी मो0 हासिम उम्र 50 वर्ष निवासी कस्बा फतेहपुर जनपद बाराबंकी।सुल्तान पुत्र मो0 हासिम उम्र 24 वर्ष निवासी कस्बा फतेहपुर जनपद बाराबंकी।कुलसुम पत्नी इस्लामुद्दीन उम्र करीब 47 वर्ष निवासी कस्बा फतेहपुर जनपद बाराबंकी।जैनब फतिमा पुत्री इस्लामुद्दीन उम्र करीब 07 वर्ष निवासी कस्बा फतेहपुर जनपद बाराबंकी।जफरूल हसन पुत्र इस्लामुद्दीन उम्र करीब करीब 20 वर्ष निवासी कस्बा फतेहपुर जनपद बाराबंकी।सलमान पुत्र मो0 हासिम उम्र करीब 26 वर्ष निवासी कस्बा फतेहपुर जनपद बाराबंकी।समीर पुत्र मो0 हासिम उम्र करीब 16 वर्ष निवासी कस्बा फतेहपुर जनपद बाराबंकी।चांद बाबू जैदपुर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 7398846065

