दरियाबाद पुलिस ने दो बकरी चोर को किया गिरफ्तार,

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

बाराबंकी थाना दरियाबाद पुलिस ने 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 55 ग्राम मारफीन (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 5.5 लाख रुपये) चोरी की गई 03 बकरियां, घटना में प्रयुक्त कार, 01 अदद तमंचा 12 बोर मय 01 अदद कारतूस बरामद-

जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 11.09.2023 को थाना दरियाबाद पुलिस टीम द्वारा मैनअल इंटेलीजेन्स की मदद से मु0अ0सं0- 259/2023 धारा 379 भादवि0 से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. इस्माइल पुत्र शब्बीर, 2. मो0 रफीक पुत्र मो0 सईद निवासीगण ग्राम टेरा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को चोरी की 03 राशि बकरियां व घटना में प्रयुक्त कार के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर धारा 411 भादवि0 की बढ़ोत्तरी की गयी है । अभियुक्त मो0 रफीक के कब्जे से एक अदद तमंचा .12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर व अभियुक्त इस्माइल के कब्जे से 55 ग्राम मारफीन (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 5.5 लाख रुपये) बरामद की गई जिसके सम्बन्ध में थाना दरियाबाद पर क्रमशः मु0अ0सं0 273/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 274/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

आपराधिक इतिहास-

1-अभियुक्त मो0 रफीक पुत्र मो0 सईद उम्र करीब निवासी ग्राम टेरा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
1. मु0अ0सं0 18/2016 धारा 379/411 भादवि0 थाना कोठी जनपद बाराबंकी
2. मु0अ0सं0 118/17 धारा 379 भादवि0 थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
3. मु0अ0सं0 61/2016 धारा 379 भादवि0 थाना जहांगीरबाद जनपद बाराबंकी
4. मु0अ0सं0 131/16 धारा 379/411 भादवि0 थाना देवा जनपद बाराबंकी
5. मु0अ0सं0 82/2019 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी
6. मु0अ0सं0 126/2019 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी
7. मु0अ0सं0 129/2019 धारा 307/419/4420/467/468/471 भादवि0 थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी
8. मु0अ0सं0 134/2019 धारा 25 आयुध अधिनियम थाना सफदरगंज जपनद बाराबंकी
9. मु0अ0सं0 71/2011 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
10. मु0अ0सं0 328/12 धारा 363/366/420 भादवि0 थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
11. मु0अ0सं0 273/11 थाना गाजीपुर जनपद लखनऊ

2-अभियुक्त इस्माइल पुत्र शब्बीर निवासी ग्राम टेरा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
1. मु0अ0सं0 405/2004 थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
2. मु0अ0सं0 486/2004 थाना गोमतीनगर जनपद लखनऊ
3. मु0अ0सं0 197/2005 थाना चिनहट जनपद लखनऊ
4. मु0अ0सं0 404/2010 धारा 3/5/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
5. मु0अ0सं0 349/2016 धारा 3/5/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी
6. मु0अ0सं0 401/20222 धारा 3/5/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
7. मु0अ0सं0 550/2022 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
8. मु0अ0सं0 553/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी

 

Don`t copy text!