लगातार जारी बारिश  से पूरा इलाका पानी की चपेट में आ गया।थाना ,अस्पताल स्कूल सब हुए लबालब

मसौली बाराबंकी। क्षेत्र में लगातार जारी बारिश  से पूरा इलाका पानी की चपेट में आ गया। घरो सड़कों, गलियों तक पानी का भराव है। सोमवार को जगे लोगो ने देखा तो चारो ओर पानी ही पानी नजर आया। भारी बारिश से मत्स्य पलकों सहित किसानो को भारी नुकसान हुआ है। तमाम घरो मे पानी भर जाने से लोगो के घरो की गृहस्थी बर्बाद हो गयी है।


बीते कई दिनों से हो रही बारिश ने बीती मध्य रात्रि विकराल रूप ले लिया गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। बारिश का कहर इतना था कि कस्बा जैदपुर, दादरा, सफदरगंज, मसौली, बड़ागांव, बांसा, ज्योरी, देवकलिया, नेवला करसण्डा, बिन्दौरा, मुजापुर, अमदहा , मेढिया, मुबारकपुर सहित अन्य गांव और मोहल्लों में पानी निकासी होने के बाद भी उक्त स्थानो पर जलभराव की स्थित बन गई।जिसके चलते लोगों के घरों में पानी घुस गया। कल्याणी एव गाडी नदी से सटे गांव के किसानों की खेती भी जलभराव के कारण चौपट हो रही है। कल्याणी नदी से मसौली, डेडवा,विरौली, रोटीगांव, मुजापुर, अमदहा मेढिया, देवकलिया,ज्योरी, हेतमपुर , गाड़ी नदी से सादामऊ, दहेजिया, डुबकी, बड़ागांव, चंदनपुर, सिस्वारा, धरौली, गुरेला, बसंतनगर में नदी के बढे जल स्तर से खेत चपेट मे आ गये है।जिस कारण से किसानों की खड़ी धान आदि फसल जल भराव से किसानों के चेहरों पर मायूसी नजर आ रही है।

( मत्स्य पालको को भारी नुकसान )
बारिश से किसानों का ही नहीं, मछली पालन करने वालों का भी भारी नुकसान हुआ है। मत्स्य पलकों का कहना है कि तालाबों में मछली बड़ी होने लगी थीं। बारिश ने तालाबों में पल रही मछलियों को बहा दिया। उन्होंने सरकार से नुकसान की भरपाई की मांग की है।
( थाना ,अस्पताल स्कूल सब हुए लबालब )
भारी बारिश से मसौली थाना परिसर सहित साधन सहकारी समिति बड़ागांव ,मसौली,डाक घर मसौली, विद्युत उपकेन्द्र मसौली, ब्लाक मुख्यालय आदि सरकारी कार्यालयों में जलभराव की स्थित देखी गई है। उचित दर बड़ागांव एव साधन सहकारी समिति मसौली मे रखा कार्ड धारको का राशन पानी मे डूब गया।

Don`t copy text!