नवाब मारूफ मुस्ताक का निधन हो गया उनके पैतृक कब्रिस्तान में ही उनको सुपर दे खाक किया गया

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। सहसवान की शख्सियत रहे नवाब मारूफ मुस्ताक 82 वर्ष का कल कानपुर में दिन में 2 बजे अचानक हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया उनके जनाजे को कानपुर से उनके पैतृक आवास सहसवान मोहल्ला सैफुल्ला गंज स्थित लाया गया और उनकी मौत की खबर सुनते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई और उनके आवास पर उनके जनाजे के पहुंचते ही उनके आखिरी दीदार करने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा

 

आपको बताते चलें उनके पिता हिंदुस्तान आजाद होने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव हुए 1952 में सहसवान विधानसभा से नवाब मुस्ताक अली खान विधायक चुने गए सहसवान का चहुमुखी विकास भी कराया और यह उनकी पहचान थी नवाब साहब के नाम से जिलेभर में प्रसिद्ध थे नवाब मारूफ मुस्ताक नगर पालिका के सभासद भी रहे।
उनके पैतृक आवास पर ही नमाजे जनाजा हुई और उनके जनाजे में हजारों लोग शामिल हुए उनके पैतृक कब्रिस्तान मैं ही उनको सुपर दे खाक किया गया।इस दौरान मौजूद रहे नगर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां हाजी मुसर्रत अली उर्फ बिट्टन फखरे अहमद शोबी जमालुद्दीन जावेद इकबाल मुन्ने खां प्रधानाचार्य सुजीत सिंह सहित हजारों लोग शामिल हुए।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!