बाराबंकी। बीती रात हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस से सिद्धौर सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत नाजुक होने के चलते डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उक्त हादसा सिद्धौर के मील चैराहे पर बीती रात करीब 9 बजे हुआ। स्थानीय नगर पंचायत सिद्धौर के लम्बौआ वार्ड निवासी छंगा महावत का पुत्र अजय महावत बाइक से कहीं जा रहा था। तभी सेमरावां की ओर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर हो गयी। जिससे अजय महावत गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि ट्रैक्टर ट्राली का चालक उसे लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने 108 एंबुलेंस से उसे सीएचसी पहुंचाया जहां हालत नाजुक होने के चलते डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सुधीर कुमार रावत क्राइम रिपोर्टर बाराबंकी
विजय कृषि सेवा केन्द्र के शुभारम्भ
सूरतगंज बाराबंकी। देश की सीमा पर अनेकों समस्याओं से जूझते हुए देश का जवान जिस प्रकार अपने कंधों पर सुरक्षा का जिम्मा लिए अडिग होकर डटा रहता है,उसी प्रकार देश के अन्दर देश वासियों के भोजन के लिए किसान भी भीषण गर्मी,शर्दी,बरसात,में कड़ी मेहनत कर फसल को उगाकर हम सभी के लिए भोजन देने का काम करता है इसलिए देशवासियों के लिए जवान और किसान दोनो पूज्यनीय है उक्त उद्द्गार ब्लॉक फतेहपुर क्षेत्र के दादनपुर चैराहे पर विजय कृषि सेवा केन्द्र के शुभारम्भ के अवसर पर ग्राम पंचायत सदस्य संघ जिला संरक्षक विद्यासागर पांडे ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अयोध्या ध्रुव कुमार सिंह भारतीय किसान यूनियन भदौरिया,पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश वर्मा,रामनरायन सिंह,धुप्पी सिंह,सत्यनाम वर्मा,किसान नेता विमलेश वर्मा,नन्हू रावत,रामू वर्मा,जगदीश यादव,शिवशान्त यादव,सुजीत कुमार नगर अध्यक्ष फतेहपुर, कुलदीप,ज्ञानू,संदीप सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम आयोजक विजय प्रताप सिंह ने उपस्थित सभी किसानो का आभार व्यक्त किया।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

