सहसवान में साप्ताहिक बंदी की धज्जियां उड़ाते दुकानदार नाबालिक बच्चों से लेते हैं

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। साप्ताहिक बंदी वाले दिन बेखौफ होकर दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों को खुलेआम खोलकर बैठ जाते हैं। बता दे सहसवान में साप्ताहिक बंदी का दिन शुक्रवार का है लेकिन साप्ताहिक बंदी वाले दिन भी श्रम विभाग अधिकारियों द्वारा साप्ताहिक बंदी का कोई पालन नहीं कराया जा रहा है।

अधिकांश दुकानों पर नाबालिक बच्चे काम करते हुए मिल जाएंगे उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं करते सहसवान के दुकानदार साप्ताहिक बंदी वाले दिन भी बेखौफ होकर दुकान खोलते हैं और नाबालिक बच्चों से काम लेते हैं जिसके कारण बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं साप्ताहिक बंदी वाले दिन अधिकतर अकबराबाद मार्केट खुला रहता है, बाजार विल्सनगंज, तहसील रोड, पठान टोला, नवादा यदि जगहों पर भी मार्केट पूरी तरह खुलता हुआ नजर आता है। जबकि जिलाधिकारी द्वारा साप्ताहिक बंदी को लेकर रोस्टर लागू किया गया था व जिलाधिकारी द्वारा कड़े निर्देश भी दिए गए।
साप्ताहिक बंदी का कढ़ाई के साथ पालन कराया जाए। साप्ताहिक बंदी का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ दुकानों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्यिक अधिष्ठान अधिनियम 1962 के अंतर्गत नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाए। लेकिन श्रम विभाग अधिकारियों के ना आने के कारण सहसवान नगर में साप्ताहिक बंदी का खुलेआम उल्लंघन किया जाता है।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!