सहसवान। थाना कोतवाली सहसवान में 3 वर्ष से अधिक समय से तैनात रहे 6 उप निरीक्षक को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्थानांतरित करते हुए जनपद की अन्य थाना कोटवालियों से पांच उप निरीक्षकों को सहसवान कोतवाली स्थानांतरित किया है जिसमें स्थानांतरित किए गए पांच उप निरीक्षकों को प्रभारी निरीक्षक ने कार्य मुक्त कर दिया जबकि जनपद के अन्य थानों से आए पांच उप निरीक्षकों ने सहसवान कोतवाली में आमद दर्ज दर्ज कराई है l
प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह ने थाना कोतवाली से स्थानांतरित किए गए उप निरीक्षक लव गिरी नरेंद्र कुमार अनिल कुमार राणा रोबिन सिंह विकास पूनिया को कार्य मुक्त कर दिया जबकि अन्य थानों से आए उपनिरीक्षक नेपाल सिंह सुशील कुमार बृजकिशोर कृष्ण पाल कमलेश सिंह ने थाना कोतवाली सहसवान में अपनी आमद दर्ज कराई है l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984*

