थाना मुजरिया में दहेज उत्पीड़न के दो मामले दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। थाना मुजरिया के दो अलग-अलग ग्रामों में दहेज उत्पीड़न की धाराओं में अपराध पंजीकृत कराए गए हैं पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l

थाना मुजरिया के ग्राम सबदलपुर निवासी एक सावित्री देवी पत्नी अहिबरन सिंह ने ग्राम के ही अहिबरन के साथ 20 वर्ष पूर्व हुई शादी के उपरांत पति अहिबरन एवं तथाकथित पत्नी राधा के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की धाराओं में अपराध पंजीकृत कराया है वहीं ग्राम ढकपुरा मीरापुर निवासी रेखा पुत्री राजवीर सिंह ग्राम चीचेटा थाना इस्लामनगर निवासी पति सचिन सास महेश्वरी देवर शिवम नंद शैली के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!