दो बाईक चोरो को गिरफ्तार कब्जे से चोरी की दो बाईके बरामद

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। मसौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो बाईक चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो बाईके बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन मे चौकी प्रभारी रंजीत कुमार यादव ने त्रिलोकपुर मोड़ के निकट चेकिंग के दौरान कल्याण सिंह पुत्र कमलेश निवासी ग्राम खंजरिया थाना रामनगर व. मुकेश कुमार पुत्र जगदीश निवासी ग्राम जलुहामऊ थाना मसौली जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया कर दो अदद मोटर साइकिल नंबर यूपी 33 एवाई 1725 व यूपी 32 बीबी 6846 बरामद की। अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Don`t copy text!