मसौली बाराबंकी। दो दिन पूर्व सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम केसरीपुर मजरे रसौली मे अलग अलग स्थानों पर युगल प्रेमी की हुई मौत पर मृतक की माता ने मुख्यमंत्री सहित आला अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर विपक्षियों द्वारा पुत्र की हत्या किये जाने का आरोप लगाया है।
बताते चले कि गत 19 अक्टूबर की सुबह केसरीपुर मजरे रसोली निवासी 22 वर्षीय धर्मराज रावत पुत्र राम सजीवन रावत का शव गांव से थोड़ी दूरी पर स्थित एक पेड़ से लटकता मिला था तथा कुछ देर बाद धर्मराज की प्रेमिका का शव घर के अंदर हुक से लटकता मिला था जानकारी मिली थी कि युवती का विवाह 20 अक्टूबर को किसान यूनियन के होने वाले सामूहिक विवाह मे दूसरे युवक से हो रहा था जिससे आहत होकर युवक एव युवती ने मौत को गले लगाया है। रविवार को थाना सफदरगंज पहुंची मृतक धर्मराज की माता रामकली ने थाने पर तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि मेरे पुत्र एव रामदीन की पुत्री के बीच प्रेमप्रसंग चलता था तथा दोनो विवाह करना चाहते थे जिसको लेकर कई बार मेरे पुत्र को मारा पिटा गया 6 दिन पूर्व रामदीन उनके पुत्र ब्रजेश, गाँव के सुखनंदन व उसके पुत्र मनीष ने मेरे घर आकर धर्मराज को मारते हुए जान से मारने की धमकी दी थी तथा 18 अक्टूबर की शाम को मेरे पुत्र को मारकर पेड़ से लटका दिया गया है । पीड़िता ने विपक्षियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी है।
Related Posts

