संदीप परिस्थितियों में तालाब से बरामद हुआ शव

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम मलौली की दलित आबादी के बीच स्थित तालाब से एक वृद्ध का शव बरामद हुआ मृतक बीते दो दिनों से लापता बताया जा रहा है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
बुधवार की दोपहर बाद ग्राम मलौली की दलित आबादी मे उस समय हड़कंप मच गया जब दो दिनों से लापता 80 वर्षीय कालीदीन गौतम का शव उसी के घर के पीछे स्थित तालाब से बरामद हुआ। मृतक की एक पुत्री है जिसका विवाह हो गया है और कालीदीन अपनी वृद्ध पत्नी शांती देवी के साथ रहता था। मृतक की पत्नी ने बताया कि दो दिन पूर्व रात से गायब थे काफी तलाश भी किया गया लेकिन पता नही चला था। मौक़े पर पहुंचे उपनिरीक्षक रमेश्चंद्र ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

Don`t copy text!