शोभायात्रा के साथ आयी 91 मां दुर्गा की प्रतिमाओ को पड़रिया पुल कल्याणी नदी में विसर्जित किया गया।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी । असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयदशमी क्षेत्र में धूम-धाम से मनाया गया।शोभायात्रा के साथ आयी 91 मां दुर्गा की प्रतिमाओ को पड़रिया पुल कल्याणी नदी में विसर्जित किया गया। इस दौरान जय माता दी के उदघोष से पूरा इलाका भक्ति में सरोवर हो गया।
हाईवे पर मसौली चौराहे निकट कल्याणी नदी में विभिन्न गांवों से जुलुस के साथ आयी 91 माँ दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन पूजन अर्चन एव आरती के साथ किया गया। इस दौरान हजारो भक्तो की भीड़ मां के जयकारे लगाते हुए अबीर गुलाल के साथ चल रहे थे। नवरात्रि के समापन के बाद मंगलवार को विजयादशमी को मां दुर्गा प्रतिमा के रथ को सजाया सवारा गया और रथयात्रा गांव के विभिन्न मार्गो से निकाला गया जगह जगह पूजा अर्चना के साथ आरती की गई।
शोभायात्रा के दौरान भक्तो द्वारा जगह जगह हलवा, छोला- चावल, बूंदी, लाइया आदि का वितरण किया गया। क्षेत्र की मसौली बाजार, कटरा, बड़ागांव,ज्योरी,अमदहा, गुरेला, नेवला करसण्डा,शहावपुर, करन्द , डेढ़वा, बिन्दौरा सहित विभिन्न गांव की प्रतिमाएं देर रात्रि तक विसर्जित की गयी। कस्बा बांसा की दुर्गा प्रतिमा बुधवार को जुलुस के साथ सिकन्दरपुर घाट पर की गयीं । शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा, क्षेत्राधिकारी रामनगर हर्षित चौहान, नायब तहसीलदार , राजस्व निरीक्षक, थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।
वही सफदरगंज थाना के अंतर्गत बदोसराय मार्ग पर एक सैकड़ा से अधिक प्रतिमाओ को कल्यानी नदी में विधि विधान के साथ विसर्जन किया गया। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार वर्मा भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।

( कुंड मे किया गया हवन सामग्री का विसर्जन )

नदी में प्रवाहित की जाने वाली वस्तुओं से नदी में होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए घाट के निकट कुंड की खुदाई की गयी जिसमे आने वाले भक्तो ने पर्यावरण का महत्व समझते हुए लोग पूजन और हवन सामग्री को नदी में डालने के बजाए कुंड में डाला। भक्तो को जानकारी के लिए लौडस्पीकर यहां आने वाले अधिकांश लोग अब इसका उपयोग करने लगे हैं।

Don`t copy text!