मसौली बाराबंकी । नगर पंचायत जैदपुर सहित आस पास ग्रामीण क्षेत्रों में ग्यारवीह शरीफ का पर्व बहुत ही अकीदत व एहतेराम के साथ मनाया गया। खूब जमकर मिठाईयों की दुकानों पर भीड देखी गयी। नियाज दिलाने के लिये लगभग सभी दुकानों पर एक हाफिज की मौजुदगी रही।
ज्ञात होकि शुक्रवार को जहां एक तरफ गौशे पाक के चाहने वाले
नहा धोकर सुबह सुबह पर्व को मनाने हेतु मिठाई व अंय सामाग्री खरीदने निकले। वहीं घर में मौजूद महिलाओं द्वारा भी साफ सफाई कर खूरमें व तरह तरह के पकवान बनाकर एक दूसरे को शीरीनी बांटने का सिलसिला जारी देर शाम तक जारी रहा। वही कस्बे में दर्जनों की संख्या में हर इलाकों में मिठाई की दुकाने सजी दिखायी दी। आमीन हल्वाई कय्यूम,मरहूर वली मो0 मरहूम जियाऊददीन नबी मो0 सिराज, कलीम असलम हलवाई वैस, कल्लू मेराज जफर सदर की दुकानों में देर रात मिठाई बिकती रही। क
हर दूकान पर एक हाफिज मौजूद होने से लोगों को नियाज दिलवाने में काफी सोहलियत मिलती रही। इस बार मंहगाई को दर किनार कर मात्र दो सौ रुपये में मिठाई खूब जमकर बिकती रही।
इस संबंध में शायर अरमान जैदपूरी कहते है। अगर मिल जाये किस्मत से इजाजत गौशे आजम की। करूं बगदाद में जाकर जियारत गौशे आजम की। वहीं शुक्रवार को कस्बे के एक मशहूर मारूफ शायर अय्यूब साहब के इंतिकाल हो जाने पर परिवार को सब्र व उनके लिये दुआये फगफिरत भी किया गया।

