तीन दिवसीय रोवर्स / रेंजर्स के प्रवेश एवं निपुण वर्ग के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। वीणा सुधाकर ओझा महाविद्यालय में तीन दिवसीय रोवर्स / रेंजर्स के प्रवेश एवं निपुण वर्ग के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ शनिवार को कालेज के प्राचार्य डा बलराम वर्मा ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।


परिसर में हुआ। प्राचार्य डा बलराम वर्मा ने कहा कि रोवर्स एवं रेंजर्स युवाओं में मानव निर्माण का कार्यक्रम है। इसके द्वारा युवाओं में नैतिक , समाजिक अध्यात्मिक गुणों का विकास होता है। जिसमें अन्तर्निहित योग्यता एवं क्षमता का विकास प्रशिक्षण के माध्यम से करती है । जो स्वतः को नकारते हुए समूह के विकास पर अपना ध्यान केन्द्रित करती है । त्याग , अनुशासन , सहयोग , नेतृत्व की क्षमता का विकास करने के साथ – साथ आत्म निर्देशन एवं आत्म नियन्त्रण के अवसर प्रदान करती है ।
दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि यदि प्रत्येक रोवर और रेंजर्स प्रतिज्ञा व नियम को अपने जीवन में उतार लें तो उनका जीवन दूसरों के लिए भी अनुकरणीय सिद्ध होगा। जिला संगठन कमिशनर गाइड केशरी मिश्रा जिला संगठन कमिशनर स्काउट डा सत्यदेव सिंह ने कहा कि रोवरिंग / रेंजरिंग प्रशिक्षण ऐसे – ऐसे कोलों का विकास करती है जिससे युवा वर्ग स्वयं का विकास करने के साथ – साथ दूसरे के लिए भी उपयोगी सिद्ध होते हैं ।
इस मौक़े पर रोवार्स रेंजर्स गुलाम नबी, कोमल वर्मा जितेंद्र कुमार, चंद्रेश कुमार, मंजूला, सुमिश्ता शुक्ला, आदि लोग मौजूद रहे।

Don`t copy text!