खुला आश्रय गृह (बालक )से एक बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता संचालक ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध कराई रिपोर्ट दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। थाना सिविल लाइंस के अंतर्गत मोहल्ला प्रेम नगर में खुला आश्रय गृह (बालक ) स्थल से तड़के सुबह एक 10 वर्षीय बालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया संचालक ने अज्ञात धाराओं में अपराध पंजीकृत कराया है l

ज्ञात रहे लावारिस एवं लापता बच्चों के लिए बदायूं जनपद में खुला आश्रय गृह स्थल है जिसमें लावारिस एवं लापता बच्चों को संरक्षित कर उनका पालन पोषण किया जाता है l
थाना सिविल लाइंस के मोहल्ला प्रेम नगर में खुला आश्रय गृह बालक स्थल के संचालक अनूप कुमार सक्सेना ने लिखी रिपोर्ट में बताया की 27 अक्टूबर को एक बालक गुमशुद स्थिति में जिसकी आयु 10 वर्ष है जिसका नाम बबलू पुत्र नेक्षु निवासी ग्राम कोड जयकरण थाना हजरतपुर जनपद बदायूं संरक्षित किया गया था खुला आश्रय गृह बालक स्थल में ड्यूटी पर प्रत्यूष कुमार गुलशन सिंह मौजूद थे उपरोक्त बबलू तड़के सुबह 3:15 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया जिसकी जानकारी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने मुझे फोन से दी मैंने आश्रय गृह की अध्यक्ष का परियोजना समन्वयक रीता गोड को मामले की जानकारी दी तथा उनके निर्देश पर थाना सिविल लाइन में अपराध पंजीकृत करने आया हूं पुलिस ने धारा 363 में अपराध पंजीकृत कर लिया है तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दी है l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!