मसौली बाराबंकी। कुर्मी स्वाभिमान महासंघ के तत्वाधान मे मंगलवार को ग्राम पंचायत बांसा मे लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती उल्लास के साथ मनायी गयी तथा पटेल जी के आदर्शो को अपने जीवन मे फलीभूत करने की अपील की।
पूर्व उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए महासंघ प्रदेश सहसंयोजक डा0 प्रेम प्रकाश वर्मा एव जिला संयोजक ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि सरदार जी का पुरा जीवन समर्पित रहा। सरदार पटेल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता थे, जिन्होंने भारतीय समृद्धि और एकता की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें लौह पुरुष और एकता के पिता के रूप में जाना जाता है। उनकी जयंती को याद करके हम उनके महान कार्यों की सराहना करते हैं और उनके आदर्शों का पालन करते हैं।
इस मौक़े पर रहरामऊ प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार वर्मा, ब्लाक संयोजक प्रमोद सिंह, नितिन कुमार मौर्य, राम विलास यादव, ठाकुर ब्रजराज सिंह, रुपलाल, इक़बाल बेहना, सुशील कुमार रावत, शुभम वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Related Posts

