ट्रैक्टर का किराया न देने पर चालक ने किराएदारों से की मारपीट किराएदार गंभीर रूप से घायल अनुसूचित जनजाति उत्पीड़न की धाराओं में अपराध पंजीकृत
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान। थाना कोतवाली के ग्राम परसोना में अनुसूचित जनजाति के वीरेंद्र पुत्र करण सिंह ग्राम के ही ट्रैक्टर अपने खेत में खड़ी धान की फसल लेने के लिए किराए पर कर ले गए l किराया अदा न करने पर ट्रैक्टर चालक ने किराएदार के साथ जमकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया परिजन किराएदार को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां उसका चिकित्सीय परीक्षण किया गया l
जानकारी के मुताबिक ग्राम परसोना निवासी वीरेंद्र पुत्र करण सिंह अपने खेत में खड़ी धान फसल को लेने के लिए ग्राम के ही वीरेंद्र यादव पुत्र रामचंद्र का ट्रैक्टर किराए पर ले गए तथा फसल को घर ले आए चर्चा है ट्रैक्टर चालक वीरेंद्र यादव ने किसान वीरेंद्र से तय किया हुआ किराया मांगा जिस पर किसान वीरेंद्र ने धान की फसल बेचकर किराया देने का आश्वासन दिया परंतु ट्रैक्टर चालक वीरेंद्र यादव किराए का तुरंत भुगतान करने का दबाव बनाने लगा जिस पर ट्रैक्टर चालक वीरेंद्र यादव ने किसान वीरेंद्र के कई धान फसल के कट्टे अपने ट्रैक्टर में डालकर ले जाने लगा जिसका वीरेंद्र ने विरोध किया तो ट्रैक्टर चालक वीरेंद्र यादव ने लोहे की रॉड मारकर वीरेंद्र नट को गंभीर रूप से घायल कर दिया l
गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र नट को परिजन थाना कोतवाली से मजरूबी चिट्ठी लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां वीरेंद्र नट का चिकित्सीय परीक्षण किया गया वीरेंद्र नट ने थाना कोतवाली में वीरेंद्र यादव महेंद्र यादव पुत्र रामचंद्र के विरुद्ध धारा 323 504 506 एससी एसटी उत्पीड़न की धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

