महफूज किदवई ने सड़क दुर्घटना में मृतको के केसरीपुर गांव निवासी के परिवारों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट किया।
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। रामनगर विधायक हाजी फरीद महफूज किदवई ने सड़क दुर्घटना में मृतको के केसरीपुर गांव निवासी के परिवारों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट किया। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिया। मालूम हो कि नेशनल हाईवे पर रविवार/सोमवार की रात्रि 12:30 बजे थाना रामनगर क्षेत्र के चौकाघाट के पास एक डंपर ने ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार थाना रामनगर के केसरीपुर निवासी रमेश गौतम पुत्र मोहनलाल गौतम की मौके पर मृत्यु हो गई। गंभीर रूप से घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल बाराबंकी ले जाया जा रहा था रास्ते में रंजीत पुत्र देशराज व मोहित पुत्र मल्लू की रास्ते में मृत्यु हो गई।
सभी मृतक जरवल से ट्रैक्टर-ट्राली से धान का पुवाल छोड़कर वापस अपने गांव केसरीपुर आ रहे थे।
विधायक श्री किदवई ने कहा कि क्षेत्र का प्रत्येक व्यक्ति मेरे परिवार के समान है। इनके दुख में शामिल होना मेरा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हमारी कहीं भी अगर जरूरत पड़े तो आप लोग बेहिचक बताएंगे। हम आप लोग के मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। अपना मोबाइल नंबर मृतकों के तीनों परिजनों को दिया और कहा कि प्रत्येक गुरुवार को मसौली में आते है वहां आकर आप अपनी समस्या बता सकते है। इसके बाद वार्ड एक से सभासद रमेश राठौर के घर पर गए वहां बैठकर विस्तृत चर्चा किया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि लल्लन वर्मा सपा अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष इंतखाब आलम नोमानी, ग्राम प्रधान कटका सोहेल खान, अखिलेश यादव, हाजी मुस्ताक दर्गापुर, केडी खान, दीन मोहम्मद महादेवा, रामपाल, हरिपाल, देशराज गुप्ता सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।

