पालिका सभासद महिला के साथ की छेड़छाड़ मारपीट बचाव को आए पति को भी घर में घुसकर पीटा
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। थाना कोतवाली उझानी के एक वार्ड नगर पालिका महिला सभासद को मोहल्ले के ही एक नामजद सहित तीन चार अज्ञात लोगों ने दिनदहाड़े छेड़छाड़ करते हुए गाली गलौज की बचाव को आए पति को भी घर में घुसकर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा सभासद ने एक नामजद सहित तीन चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है l
जानकारी के मुताबिक थाना उझानी कोतवाली के एक वार्ड निवासिनी नगर पालिका महिला सभासद को मोहल्ले के ही धर्मेंद्र ने दिनदहाड़े सभासद महिला के साथ छेड़छाड़ प्रारंभ कर दि तथा विरोध करने पर तीन-चार लोगों के साथ उपरोक्त लोगों ने महिला सभासद तथा उसके पति को घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए जान से मार देने की धमकी दी तथा दौड़ा-दौड़ा कर पीटा महिला पालिका सभासद ने मामले की थाना कोतवाली में एक नामजद सहित तीन चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 452 354 323 504 506 मैं नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

