स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वेक्षण कार्य सम्पन्न हुआ। बेसिक और माध्यमिक के 87 केंद्रों पर लगभग25 सौ विद्यार्थियों ने सर्वे परीक्षा में किया प्रतिभाग।
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान। एनसीईआरटी नई दिल्ली की शाखा परख के अन्तर्गत आयोजित सीज 23 का सर्वेक्षण कार्य पूरे जनपद में सम्पन्न हुआ।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य मुनेश कुमार के निर्देशन में जनपद में आयोजित स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे के तहत जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा नियुक्त किये गए ब्लॉक स्तरीय और विद्यालय स्तरीय पर्यवेक्षकों की निगरानी में सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ कराया गया।
बेसिक और माध्यमिक के ग्रामीण क्षेत्र के 53 व नगर क्षेत्र के 34 विद्यालयों में सर्वेक्षण कार्य कक्षा 3,6 और9 का कराया गया जिसमें प्रत्येक कक्षा से 30 बच्चों के हिसाब से लगभग 2500 विद्यार्थियो ने प्रतिभाग किया।
जिले के प्रत्येक विकास क्षेत्रों और नगर क्षेत्रों के एआरपी,एस आर जी,डायट के प्रवक्ताओं की टीमो ने सर्वेक्षण के पर्यवेक्षण किया।
सहसवान ब्लॉक में डायट की टीम के प्रवक्ता दिलीप कुमार,रजनी सिंह,सुधा सिंह,एआरपी राजन यादव, जमील अहमद,ओमप्रकाश, खालिद कुरैशी ने भृमण कर सर्वे का जायजा लिया।
सर्वेक्षण कार्य पूरा होने के बाद सभी केंद्रों से ओएमआर शीट के पैकेट सील कराते हुए बीआरसी पर जमा कराए गए जिन्हें शाम तक डायट में पहुंचा कर सुरक्षित रखा गया है। 4 नवम्बर से स्कैनिग का काम शुरू किया जाएगा।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

