52वें जन्मदिन के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। शिक्षा क्षेत्र बनीकोडर के ग्राम छंदवल में बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान द्वारा नि:शुल्क संचालित चाइल्ड फ्रेंडली स्कूल में दीपावली एवं प्रबंधक रत्नेश कुमार के 52वें जन्मदिन के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे बच्चों ने मनोहारी रंगोली बनाई और प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का अवलोकन विद्यालय के प्रबंधक रत्नेश कुमार प्रधानाचार्य विनोद कुमार व शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 3 के छात्रों ने प्रथम स्थान कक्षा चार की छात्राओं ने द्वितीय स्थान व कक्षा तीन के छात्रों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में कक्षा पांच की छात्रा शालू ने बाजी मारी ।निबंध प्रतियोगिता में आराध्या वर्मा ने प्रथम स्थान दुर्गेश कुमार ने द्वितीय स्थान व सुधीर यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रबंधक के जन्मदिन पर बच्चों ने धूमधाम से केक काटकर जन्मदिन मनाया, अपने हाथों से बनाई ग्रीटिंग्स और उपहार भेंट किये। मेधावी छात्रों को प्रबंधक ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में शिक्षक उमेश कुमार, शिक्षिका वंदना वर्मा, सुश्री पूनम रत्नाकर, शारदा रावत , सरिता यादव, अनीता कर्मचारी श्री जियालाल, सरस्वती ,सरोज व लगभग 151 बच्चे उपस्थित रहे।

