दीपावली की रात घर से लाखों रुपए के जेवर चोरी करके फरार गृह स्वामी ने घटना की अज्ञात चोरों के विरुद्ध कराई रिपोर्ट दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान। बदायूं मेरठ राज्य मार्ग पर स्थित थाना कोतवाली सीमा पर स्थित ग्राम सिलहरी में दीपावली की रात अज्ञात चोर एक घर में घुसकर कई घरों से 10 लाख रुपए से अधिक मूल्य का जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए l
गृह स्वामी पहलवान पुत्र धनपाल ने थाना कोतवाली को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके घर में उनके परिजन क्लेश पुत्र तुलाराम सुनील कुमार पुत्र लाल सिंह अवनीश पुत्र ओवैस के घर से मेरे घर सहित 10 लाख रुपए से अधिक मूल्य के जेवरात तथा भारी मात्रा में नगदी अज्ञात चोर दीपावली की रात को घर में घुसकर चोरी करके ले गए जब सुबह परिजन जागे तब घर का सामान अस्त-व्यस्त देखकर परिजन दंग रह गए घटना की पहलवान ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 457 380 में रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984*

