घर के बाहर खेल रही बालिका को अज्ञात बोलेरो चालक ने मारी टक्कर बालिका गंभीर रूप से घायल चिकित्सक ने मृत किया घोषित
मुकीम अहमद अंसारी
घर के बाहर खेल रही बालिका को अज्ञात बोलेरो चालक ने मारी टक्कर बालिका गंभीर रूप से घायल चिकित्सक ने मृत किया घोषित
सहसवान। थाना जरीफ नगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम काकसी मैं एक 12 वर्षीय बालिका घर के बाहर खेल रही थी की अज्ञात बोलेरो चालक बालिका को जबरदस्त टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करते हुए कार को भगा ले गया परिजन गंभीर रूप से घायल बालिका को उपचार हेतु सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां बालिका को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया l
जानकारी के मुताबिक ग्राम काकसी निवासी मनीष कुमार की 12 वर्षीय पुत्री नीतू घर के बाहर खेल रही थी की इसी बीच एक अज्ञात बोलेरो चालक तेजी से कार को चलता हुआ आया जिसने बालिका नीतू को जबरदस्त टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया परिजन उपचार के वास्ते आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल बालिका नीतू को मृत घोषित कर दिया चिकित्सक द्वारा जैसे ही बालिका नीतू को मृतक घोषित किया गया परिजन दहाड़े मार कर वहीं रोने लगे हादसे की जानकारी थाना जरीफ नगर को दे दी गई है l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

