पशु मेले में ग्रामीणों का उमड़ा जन सैलाब

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। पशु चिकित्सालय मसौली द्वारा सोमवार को ग्राम पंचायत बड़ागांव मे पंडित दीन दयाल उपाध्याय आरोग्य पशु मेले का आयोजन किया गया जिसमें गांव के दर्जनों लोगों ने अपने पशुओं को मौके पर ले जाकर डाक्टरों से निशुल्क चेकअप कराकर दवाइयां प्राप्त की है।

आरोग्य मेले का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य रामसिंह उर्फ़ भुल्लन वर्मा एव ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद ने फीता काटकर किया। इस दौरान चिकित्सकों की टीम ने मेले में आए दर्जनों पशुओं के चेकअप किए हैं। उन्हें निशुल्क दवाइयां भी वितरित की है। जिला पंचायत सदस्य रामसिंह भुल्लन वर्मा ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है यहां पशुपालन का विशेष महत्व है तकनीकी के इस युग में भले ही खेती मशीनरी पर आधारित हो गई है किन्तु आज भी खेती में पशुओं का कम योगदान नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान भाई पशुपालन से दुग्ध उत्पादन करके अपनी आय बढ़ाने के साथ ही खेतों में गोबर की खाद का प्रयोग करके उत्पादन लागत कम कर सकते हैं। इससे एक तो मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होगा दूसरा खेतों में रासायनिक खाद का प्रयोग कम करने से भोजन की थाली विषमुक्त होगी।
पशु आरोग्य मेले मे 170 पशुपालकों को मिनरल मिक्सचर, कृमि नाशक, किलनी, कैल्शियम और विटामिन की दवाएं दी गई। पशु चिकित्स्क डा कमलेश कुमार ने कहा कि पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए चारे के साथ पौष्टिक तत्व भी खिलाएं विभिन्न रोगों से बचाव के लिए समय-समय पर पशु डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी है। गोवंश के दूध गोबर और मूत्र के महत्व के बारे में भी विस्तृत रूप से ग्रामीणों को जानकारियां दी।
इस मौक़े पर पशु चिकित्सक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, पंचायत सचिव जैसराम, उत्तम वर्मा, तकनीकी सहायक अजय कुमार वर्मा, फार्मेसिस्ट प्रमोद कुमार, रिषभ कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य शहिद अली, मो आरिफ सहित पशुपालक मौजूद रहे।

Don`t copy text!