श्रीमती सारिका गोयल अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं द्वारा अवगत कराया गया

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। जनपद के मध्यस्थता केन्द्र में मध्यस्थ अधिवक्ता श्री सुधीर कुमार कश्यप, द्वारा थाने से प्राप्त प्रथम सूचना रिपोर्ट के अनुसार श्रीमती ममता बनाम विनोद के मध्य मतभेदों को एक सिटिंग एवं श्रीमती रूखसाना बनाम मुशीर के मध्य मतभेदों को तीन सिटिंग व श्रीमती शबीना बनाम शाहरूख के मध्य मतभेदों को सात सिटिंग में अपने अथक प्रयासों से दिनांक: 20.11.2023 को श्रीमती ममता बनाम विनोद एवं श्रीमती रूखसाना बनाम मुशीर व श्रीमती शबीना बनाम शाहरूख में सुलह कराकर एक परिवार बनाने में सफलता हासिल की गयी।

इस अवसर पर श्रीमती सारिका गोयल अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं द्वारा श्रीमती ममता बनाम विनोद एवं श्रीमती रूखसाना बनाम मुशीर व श्रीमती शबीना बनाम शाहरूख को बधाई देकर आगे से दोनों को एक-साथ रहने एवं एक-दूसरे की छोटी-छोटी गल्तियों को माफ करने एवं गल्तियों से सीखने की सलाह दी और कहा कि यह समाज की प्रथम कड़ी है, यदि यह मजबूत रहेगी तो समाज मजबूत होगा।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!