मछली पालन से आय बढ़ने के लिए प्रदेश एवं केन्द्र सरकार द्वारा कई तरह कि योजनाएं संचालित

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। भाकृअनुप राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन व्यूरो के तत्वावधान में मिशन नवशक्ति उत्पादन से बाजार तक एस सी एस पी परियोजना के अन्तर्गत मत्स्य पालन सम्बंधित सामग्री वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्राम धनकुट्टी में किया गया।


संस्थान के निदेशक भाकृअनुप राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन लखनऊ डॉ यू के सरकार ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों को आय बढ़ने के लिए मछली पालन से आय बढ़ने के लिए प्रदेश एवं केन्द्र सरकार द्वारा कई तरह कि योजनाएं संचालित हो रही है। मत्स्य पालन के लोग इस योजना का लाभ लेकर अपने परिवार को रोजगार से जोड़कर आय दोगुनी कर सकते है। लखनऊ में आप लोगों को निशुल्क मछली पालन के लिए इच्छुक व्यक्तियों को प्रक्षिक्षण दिलाया दिया जायेगा। प्रक्षिक्षण में सारी व्यवस्था उपलब्ध रहती है जिससे आप लोगों को आगे बढ़ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
श्री सरकार ने बताया कि उत्तर प्रदेश मछली पालन में अलग स्थान है यहां पर 120-140 प्रजातियों की पाई जाती है। गांव गांव प्रचार प्रसार करके लोगों को इस रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आप लोग घरों छोटे से प्लांट में रंगीन सहित कई प्रकार की मछलियां का पालन किया जा सकता है। जिसमें सरकार द्वारा मिलने वाले अनुदान भी प्राप्त होगा। यहां पर जिन्दा मछलियां की अच्छा रेट मिलता। इसके लिए आईस बक्स , कांटा और छाता दिया जा रहा है। जिससे थोक के बजाय आप लोग बाजार हाटों में खुद बिक्री करके अच्छा मुनाफा कमा सकते है।मछली पालन के लिए तालाबों में पैलौथीन जहर का काम कर रही है। इससे बचने की जरूरत है।

जनपद में अच्छा मछली पालन करने वाले किसानों को मछली बिक्री करने के लिए कांटा,छाता और आईस बक्स की किट का वितरण डॉ यू के सरकार द्वारा सुनील कुमार धनकुट्टी, सुधीर कुमार रायपुर, मेघनाथ बजहा,वेद प्रकाश मेढिया, पंकज कुमार बेहटा सहित दर्जनों मत्स्य पालकों को देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर प्रगतिशील मत्स्य कृषक हाजी मतलूब अंसारी, सुरेश शर्मा,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार वर्मा,संजय कुमार सिंह सहायक मुख्य तकनीकी अधिकारी, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, सुरेश शर्मा, डॉ पूनम जयन्त सिंह नोडल अधिकारी, विकास कुमार सहित महिलाए, पुरुष मौजूद थे।

Don`t copy text!