मसौली बाराबंकी। सहायक विकास अधिकारी पंचायत जानकीराम के निर्देशन मे गुरुवार को पंचायत भवन मसौली के सभागार में पंचायत सहायकों एवं सहज जनसेवा केंद्र संचालकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण शिविर मे सहज डिस्ट्रिक मैनेजर मानवेन्द्र सिंह ने जनसेवा केंद्र संचालकों को ई-डिस्ट्रिक पोर्टल के माध्यम से दी जाने वाली सरकारी सेवाओ एवं संस्था द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के बारे में अवगत कराते हुए सहज डिस्ट्रिक मैनेजर ने संचालकों को निर्देश दिए कि निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली की शिकायत पर संबंधितों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा संचालित सभी जन कल्याणकारी योजनाओं व कार्यो का क्रियावनयन किया जाना है सहज जनसेवा केंद्र की तर्ज पर पंचायत सहायको को पंचायत भवन मे कार्य करना है।
सहज डिस्ट्रिक मैनेजर मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि जनसेवा केंद्रों में ई डिस्ट्रिक्ट के तहत 30 से अधिक सरकारी योजनाओं का फायदा लेने के लिए आवेदन कर सकते है।
लखनऊ से आये ट्रेनर प्रशांत भट्ट ने कहा कि सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं को संचालित करने के लिए क्षेत्र के संचालक रुचि लें। आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने में संचालक सहयोग करें। प्रशिक्षण शिविर मे पंचायत सहायको को लोगो के आय, जाति, निवास आदि बनाने एव ग्राम पंचायत के अधीन आने वाले सभी कार्यो का डिटेल फिटिंग करते हुए लोगो की समस्याओको ग्राम पंचायत स्त्र पर हि हल करने के प्रशिक्षित किया गया।
मनीष निगम ने पंचायत सहायकों को बताया गया कि तकनीकी दौर में ग्राम सभा स्तर पर जन्म, मृत्यु पमाण पत्र, जाति , मूल निवास, आय प्रमाण पत्र लोगों को किस तरह उपलब्ध कराएं इसका प्रशिक्षण दिया गया साथ ही आईडी को कैसे लॉगिन करें तथा पोर्टल को सुचारू रूप से कैसे संचालित किया जाए इसके बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
इस मौक़े पर सहज जनसेवा केंद्र संचालक रिजवान अहमद, रमाकांत, पंचायत सहायक हंसराज, जितेंद्र यादव, अश्वनी कुमार, प्रीतम वर्मा, कहकंशा खातून, चांदनी वर्मा, चांदनी सिंह, खुशबु वर्मा, शिखा मौर्य, मोनिका वर्मा सहित समस्त पंचायत सहायक मौजूद रही।

