18 चक्का ट्रेलर का प्रेशर पाइप टूट से हाइवे पर दोनो ओर लम्बा जाम
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। गुरवार की देर शाम गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मयूर ढाबे के सामने बीच सड़क पर 18 चक्का ट्रेलर का प्रेशर पाइप टूट से हाइवे पर दोनो ओर लम्बा जाम लग गया जाम मे फंसे लोग काफी समय तक हलकान रहे।

बताते चले झाँसी से आरआरसी गिट्टी लादकर बहराइच जा रहा 18 चक्का ट्रेलर नम्बर यूपी 40 ए टी 4856 का प्रेशर पाईप मसौली से पहले स्थित मयूर ढाबे के निकट बीच सड़क पर टूट गया जिससे हाइवे के दोनो ओर वाहनों का लम्बा जाम लग गया इस दौरान जाम फंसे लोग घर पहुंचने के लिये चिंतित दिखे। अचानक हाइवे पर लगे जाम पर सुचारु रूप से आवगमन बहाल करने के लिए प्रभारी निरीक्षक अंगद प्रताप सिंह सहित मसौली पुलिस को कड़ी मशक्क्त करनी पड़ी। करीब एक घंटे बाद जाम खुलने के बाद जाम मे फंसे वाहन चालकों एव पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

