मसौली बाराबंकी। आंगनवाड़ी केन्द्रो पर आने वाले बच्चो को पका पकाया भोजन देने के लिये आज से शुरु हुई हाट कुक योजना का आंगनवाड़ी केंद्र हेतमपुर मे दीप प्रज्ववलित कर किया गया । बाल विकास परियोजना अधिकारी सुलेखा यादव एव ग्राम प्रधान दिनेश कुमार ने बच्चो को पूड़ी, सब्जी, हलवा एव खीर परोसकर योजना की शुरुआत की।
आंगनबाड़ी केंद्र हेतमपुर में सीडीपीओ की उपस्थिति में केंद्र को रंग बिरंगे गुब्बारों एवं रंगोली बनाकर सजाया गया। ग्राम प्रधान दिनेश कुमार एवं सीडीपीओ सुलेखा यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। केंद्र पर पंजीकृत बच्चों को सब्जी पूड़ी,खीर, हलवा, आदि पौष्टिक भोजन खिलाया गया।इस संबंध में सीडीपीओ सुलेखा यादव ने बताया कि प्रतिदिन बच्चों को पौष्टिक गर्म भोजन दिया जाएगा। सरकार की यह योजना कोरोना काल मे बंद हो गई थी जिसे फिर से शुरू किया गया। इस मौके आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चो को पेन्सिल कटर, रबर एव कलर बॉक्स का वितरण किया गया। तथा बच्चो की माताओ को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उद्घाटन का प्रसारण दिखाया गया।
इस मौक़े पर सुप्रवाइजर रेनू, प्रमिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता निर्मला देवी सहित सहायिका एव रसोइये मौजूद रही।
Related Posts

