सहसवान। मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई पर बदायूं मेरठ राज्य मार्ग पर रोडवेज बस में साइकिल सवार को रौंदा मौके पर ही मौत ग्रेटर नोएडा डिपो की रोडवेज बस तेज स्पीड से आ रही थी रोड क्रॉस करते समय साइकिल सवार बालिस्टर उम्र 55 वर्ष निवासी धमेई थाना उझानी को टक्कर मार दी जो गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस ने बस को को अपने कब्जे में ले लिया है घायल बालिस्टर को उपचार हेतु अस्पताल भेजा जहां बिल्सी अस्पताल में चिकित्सक ने घायल बालिस्टर को मृत घोषित कर दिया बलिस्टर निवासी धमेई अपनी पुत्री अंगूर पत्नी स्वर्गीय प्रकाश निवासी पतरचोहा थाना मुजरिया के घर जा रहे थे जिनकी सड़क हादसे में मौत हो गई पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

